लस्टस full file
लस्टस सेटन का उत्तराधिकारी अन्धकार के साम्राज्य का अधिपति मानसिक विद्रूपता का भयानक आईना दिखाता नाटकीय एकालाप ' लस्टस ' मूल रचना इंग्लिश : डॉ.जे. एस. आनंद हिंदी अनुवाद : रजनी छाबड़ा लस्टस पात्र परिचय लस्टोनिआ : लस्टस का राज्य, ईडन का एक विकल्प शहर / लस्टोनिआ में संविधान को लुस्टिटूयशन कहा जाता है/ लोग जो भी करते हैं , उसको लसटिफाई करते हैं/और जस्टिस को लस्टिस कहते हैं/ प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्मों के लसटिफिकेशन में आस्था रखता है, अन्यथा उसे भटका हुआ कहा जाता है/ लस्टस : महान दैत्य राजकुमार, जिसे सेटन का अंधकार का राज्य विरासत में मिला है / प्रभु : महान सर्जक , जिसे सेटन के बाद लस्टस चुनौती देता है/ दुर्गा, ब्रह्मा,विष्णु, इन्द्र : हिन्दू पौराणिकी में देवी देवता ग्रेडा (चंचल माँ ): धन लोलुपता की देवी (नव पौराणिक कथा में ) अमाज़ीनिआ : सेटन के पुत्री जिसने ऑक्सफ़ोर्ड विश्व विद्यालय से भौतिक शास्त्र में पी. एच.डी. की ...