जीवन के पल पल की महक संजोये 'गुलाबी गलियारे'
पुस्तक- गुलाबी गलियारे- संस्मरण लेखिका- डॉ. अंजु दुआ जैमिनी पृष्ठ संख्या- 116 प्रकाशक- अयन प्रकाशन,वर्ष 2023 मूल्य 280 रुपये जीवन के पल पल की महक संजोये 'गुलाबी गलियारे' ************************************* जीवन पथ पर चलते चलते कुछ यादें ऐसी अमिट छाप छोड़ जाती हैं स्मृति पटल पर कि उनकी महक आजीवन हमारे साथ रहती है/ 'गुलाबी गलियारे' संस्मरण में जीवन के पल पल की महक संजोये, अंजू दुआ जेमिनी ने बचपन से अब तक की अनुभूतियाँ सहज, सरल, सरस व् रुचिकर ढंग से कलमबद्ध की हैं / बचपन से लेकर अब तक की जीवन यात्रा के विभिन्न छोटे -बड़े अवसरों का उल्लेख इतने जीवंत ढंग से किया गया है कि पाठक अनायास ही स्वयं को उमसे एकाकार करने लगता है / लेखिका का भोगा हुआ यथार्थ , केवल एक व्यक्तत्व के रूप में नहीं उभरता, अपितु कई घटनाओं व् बिम्बों के माध्यम से हम जीवन के कई पहलुओं को गहनता से समझ पाते हैं/ बचपन की छोटी-छोटी नादानियाँ, शोखियाँ व् शरारतें , सहजता व् सरसता से लेखिका अपने पाठकों के समक्ष रखती है/ धीरे -धीरे जीवन परिपक्वता की राह पर चलने लगता है/ शिक्षा, व्यवसाय, वैवाहिक जीवन की जिम्मेव...